बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से संवाददाता त्रिपुरारी झा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारा मुखिया कैसा हो इसकी चर्चा अरविंद राय से की जिसमे अरविंद राय ने बताया कि जनप्रतिनिधि ऐसा हो जो समाज का कार्य करे ,जनता को खुश रखे। उन्होंने बताया की हमारा मुखिया ऐसा हो, जो पंचायत व क्षेत्र को विकास की राह दिखाएं l उन्होंने यह भी बताया कि गाँव का विकास हुआ है पर कम हुआ है।