शिवाजीनगर हथौड़ी थाना के गलगल चौक से रात्रि गश्ती से लौटने के दौरान शनिवार की सुबह एक व्यक्ति को 1 बोतल शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति काजी डुमरा गांव के राम विनय पौदार का पुत्र सरोज पौदार बताया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि एक बोतल शराब के साथ गिरफ्तार सरोज पौदार को जेल भेजा जा रहा है।