समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के मिश्रौलिया निवासी शिक्षक राम आशीष सिंह के आकस्मिक निधन हो गया.जिससे संपूर्ण जनमानस शोकाकुल हो गए। निधन की सूचना मिलते ही चुरा टभका पंचायत के मुखिया सुलेखा कुमारी, सीपीआईएम नेता महेश कुमार, रामाश्रम महतो, बबलू कुमार एवं विभूतिपुर विधानसभा के पूर्व विधायक, जदयू युवा नेता रामबालक सिंह ने दिवंगत शिक्षक परिवार के व्यक्तियों को सांत्वना देने पहुंचे. और कहा कि शिक्षक राम आशीष सिंह ज्ञान के अपार भंडार रहे।इनके द्वारा दिए गए ज्ञान और मार्गदर्शन से अनेक छात्र-छात्राओं ने बहुत आगे बढ़े और क्षेत्र का नाम रौशन किया। शिक्षक राम अशीष सिंह के निधन से शिक्षा जगत में अपूर्ण क्षति हुई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
