बिहार की राजधानी पटना में जन्मीं ऋचा कुमारी के पिता श्री संजय कुमार ओझा भारतीय रेलवे में उच्च पद पर आसीन हैं, जबकि उनकी मां श्रीमती अलका ओझा समाजसेवी हैं और इनर व्हील क्लब ऑफ कृष्णा की अध्यक्षा हैं। ऋचा के छोटे भाई ऋषभ ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईाआईटी) दिल्ली से इंजीनीयरिंग की पढ़ाई पूरी की है। माता-पिता ने घर की लाडली बड़ी बेटी ऋचा को अपनी राह खुद चुनने की आजादी दे रखी थी। ऋचा कुमारी के घर में कई लोग भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) ऑफिसर हैं और वह भी आईएएस बनना चाहती थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।