कौशिल्या निकेतन गंगापुर समस्तीपुर-राष्ट्रीय सचिव डॉ. संजय कुमार संजू (राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन) ने छठपूजा को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार के तुगलकी फरमान का विरोध जताया है,डॉ. संजू ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव और देश भर के कुछ हिस्सों में उप चुनाव में भीड़ जुटा कर राजनीतिक पार्टियों द्वारा सभा करने से करोना बीमारी भाग रही थी क्या जो अब लोक आस्था का महापर्व छठपूजा में घाटों पर जाने से आ जाएगी? छठपूजा के नाम पे जो गाइडलाइन सरकार ने जारी किया है कि अपने घर में ही छठ मनाएं गंगा नदी हो या तलाबों में जाके छठ नही मनाएं!इससे तो साफ जाहिर होता है कि ये सरकार सिर्फ और सिर्फ सनातन संस्कृति और लोक आस्था को खत्म करना चाहती है जिसे कदापि बर्दास्त नही किया जा सकता,छठ पूजा सदियों से अनवरत चलते आया है और चलते रहेगा जिसे कोई सरकार या प्रशासन बाधित नही कर सकता,छठपूजा बिहार की अस्मिता है जो बिस्वभर में जानी जाती है और मनाई जाती है,डॉ. संजू ने कहा है कि 100 करोड़ सनातन प्रेमियों के आस्था पे सरकार द्वारा प्रहार मानवता का हनन दर्षाती है जो राष्ट्र हित में नही है,राष्ट्र के संस्कृति से खिलवाड़ करने की किसी सरकार में छमता नही है और न ही खिलवाड़ करने का अधिकार है,डॉ.संजू ने सभी देशवासियों से आह्वान किया कि आप अपनी आस्था और खुसी के अनुरूप छठपूजा मनाएं, सरकार के इस बेबकुफ़ाना आदेश को नजरअंदाज करें,किउंकि आपका आस्था आपका और आपकी अपनी संस्कृति प्रेम पर जन्मसिद्ध अधिकार है