पुजा अर्चना के बाद अमरजीत ठाकुर ने कटाया एन आर, 12 को करेंगे नामांकन समस्तीपुर से अशोक कुमार की रिपोर्ट समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 138 से निर्दलीय प्रत्याशी अमरजीत ठाकुर ने शुक्रवार के सुबह चकविदुलिया स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में सफाई अभियान चलाकर मंदिर परिसर को चारों तरफ साफ कर पूजा अर्चना किया। साथ ही पूजा अर्चना के बाद विधानसभा चुनाव 2020 के तहत क्षेत्र संख्या 138 के लिए अपना एन आर कटवा लिया। जो 12 अक्टूबर 2020 को अपना नामांकन पर्चा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरेंगे।