वारिसनगर थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई इसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष और प्रसुंजय कुमार ने किया थाना अध्यक्ष ने कहा कि पूजा स्थल पर अबकी बार ना पंडाल सजावट और ना ही बजेगी बाजा सिर्फ और सिर्फ सादगी से पूजा अर्चना की जाएगी साथ ही इन्होंने मेला मालिको, गणमान्य लोगों, व जनप्रतिनिधियों से आग्रह कर कहा कि पूजा आवश्यक है परंतु इस बार कोरोना संकट व धारा 144 को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश का अक्षरसह पालन करना पड़ेगा बैठक को संबोधित करते हुए सीओ कमल कुमार ने कहा कि पूजा मालिक थाना को पुजा स्थल की जानकारी आवेदन के माध्यम से देंगे परंतु उन्हें किसी भी सूरत में मेला लगाने, भीड़ इकट्ठा करना है, और अस्थाई दुकान लगाने मूर्ति विसर्जन में 5 से अधिक लोग शामिल नही होने का निर्देश दिया साथ ही कहा कि सभी नियम का पालन करते हुए बङी सादगी के साथ पूजन कार्य को निबटाएं. साथ ही प्रशासन को सहयोग देने की अपील की। मौके पर प्रखंड प्रमुख रामा साह, एसआई विकास कुमार आलोक , नागेश्वर प्रसाद ,इन्द्रजीत पांणङेय, वीआईपी नेता शंकर चौधरी कांग्रेस नेता लालनरायण ठाकुर, प्रभारी चिकित्सा डॉ रामचन्द्र महतो,भाजपा अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ,सीपीआई नेता उपेन्द्र प्रसाद सहित आदि मौजुद रहे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।