विभूतिपुर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज समस्तीपुर से अशोक कुमार की रिपोर्ट समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव में एक 15 वर्षीय नाबालिक लड़की से दुष्कर्म की प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर पीड़ीता के नाना ने मनीष पासवान के द्वारा दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। आवेदन के माध्यम से उन्होंने बताया कि मंगलवार की संध्या मेरी नतनी दुकान से सामान लेकर आ रही थी। तभी आरोपी उसे जबरन उठाकर जंगल की ओर ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जिसका पीड़िता ने विरोध करते हुए हल्ला किया।हल्ला सुनकर जब जब हम लोग दौड़े तो आरोपी वहां से भाग गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने बताया कि मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
