Paytm ऐप गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है. गूगल ने पॉलिसी वायलेशन का हवाला देते हुए इसे प्ले स्टोर से हटा लिया है. हालाँकि Paytm बिज़नेस अभी भी मौजूद है। ग़ौरतलब है कि Paytm के भारत में 50 मिलियन मंथली ऐक्टिव यूज़र्स हैं. गूगल ने कहा है कि प्ले स्टोर ऑनलाइन कसीनो और दूसरे गैंबलिंग ऐप को भारत में पॉलिसी वायलेशन की वजह से इजाज़त नहीं देता है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।