प्रखंड के कॉलेजों में इंटरमीडिएट के नामांकन एवं फार्म भरने में तय राशि से अधिक लेकर प्राचार्य विद्यार्थियों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। जिससे छात्रों में आक्रोश व्याप्त है। इसको लेकर आइसा प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार व सचिव अजय कुमार ने बीईओ से मिलकर, पत्र देकर तय राशि से अधिक लेने वाले प्राचार्यों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
