अरबों रूपये के प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना घोटाला का पोल खुलने से पहले घोटालेबाजों के बीच भगदड़ मच गया है. पैसा-पैरवी के बल पर बैक डेट में नौकरी से रिजाईन देने का सिलसिला शुरू हो गया है. इस कड़ी में उजियारपुर प्रखंड में कार्यपालिक सहायक मंजय कुमार का इस्तीफा चर्चा का विषय बना हुआ है. समस्तीपुर के ताजपुर पंचायत के मोतीपुर वार्ड-8 निवासी रामसेवक साह का पुत्र मंजय कुमार कई वर्षों से उजियारपुर प्रखंड में कार्यपालक सहायता के पद पर कार्यरत थे, घोटाला सामने आने पर उनके द्वारा बैक डेट में इस्तीफा देकर मामले से पल्ला झाड़ने की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है. उनपर सालभर के अंदर 7-8 जगह महंगी जमीन खरीदने एवं 7-8 चार चक्का वाहन आदि अकूत संपत्ति अपने का आरोप उनके गृह प्रखण्ड ताजपुर में लग रहा है. वे काफी रसुखदार व्यक्ति हैं. मिली जानकारी के अनुसार घोटाला से अपने को बचाने के लिए नौकरी से रिजाईन देते ही उन्होंने 5-6 दिन पहले लोजपा ज्वाईन किया है. उनके सागिर्द ताजपुर के भेरोखड़ा पोद्दार टोला निवासी अनील पोद्दार के पुत्र साकेत कुमार को पहले ही सीडीपीओ कार्यालय से कम्प्यूटर आपरेटर के पद से हटाया जा चुका है. आइसीडीआई के पेमेंट लिंक को हैक करने का संदेह का शक इन पर है. एक और सागिर्द ताजपुर के अग्रवाल टोला निवासी किशोरी चौधरी का पुत्र कुंदन कुमार जो दलसिंहसराय प्रखंड कर्मी है वो भी नौकरी छोड़ने की तैयारी में है। भाकपा माले प्रखंड सचिव महावीर पोद्दार ने उजियारपुर के बीडीओ से मंजय कुमार के बैक डेट में रिजाईन मामले की जांच कर मातृ वंदना योजना घोटाला में उनकी संलिप्तता की जा़ंच कर कारबाई करने अन्यथा आंदोलन चलाने की घोषणा की है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
