मतदाताओं के लिंगानुपात बढ़ाएं बी एल ओ ---गौरी। मतदान केंद्रों पर आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता का भौतिक सत्यापन करें---बी डी ओ। विहार विधानसभा आम निर्वाचन2020 की तैयारी शरू,खानपुर प्रखण्ड मुख्यालय में मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित। खानपुर, प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सभागार में आज प्रखण्डाधींन तीन सुपरवाइजर के अधीनस्थ 38 मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित बी एल ओ एवं सुपरवाइजर को संबोधित करते हुए बी डी ओ ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव हेतु मतदान केंद्र पर आवश्यक आधारभूत संरचनाओं की उपलब्धता की भौतिक सत्यापन कर लें एवं प्रतिवेदन विहित प्रपत्र में तीन दिनों के अंदर उपलब्ध कराएं।साथ ही कम्युनिकेशन प्लान,नज़री नक्सा,सी ए डी एवं की मैप व्यू की तैयारी के साथ साथ मतदाता सूची में लिंगानुपात को बढ़ाया जाय।उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र स्तर पर बी ए जी का गठन करना है ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ सके।उन्होंने प्रखण्डाधींन क्रेटिकल एवं वैद्यता मानचित्र वाले मतदान केंद्रों के बारे में भी जानकारी लिये।उन्होंने मिसिंग मतदाता एवं शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं की पहचान कर उनके लिए उचित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। मौके सुपरवाइजर लाल बाबू,दिलीप कुमार राम,रूदल कुमार, सुबोध कुमार साहनी,मंजू कुमारी, रेणु कुमारी, दिनेश कुमार चौधरी, झगरू राम,धनंजय कुमार झा,विद्या कुमारी, बैजू दास राजेन्द्र साहनी ,मो अलि अहमद आदि उपस्थित रहे।
