पूर्व सैनिक रेल गेटमैन/कोच मित्र संघ, पूर्व मध्य रेल, समस्तीपुर मंडल के सचिव प्रमोद कुमार सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण पूर्व सैनिकों को देश के विभिन्न मंडलों में रेलवे कर्मचारी के रूप में नौकरी देने का झांसा देकर सैनिकों को धोखा देने का काम किया है।
