सकरा विधानसभा क्षेत्र में आये बाढ़ की विभीषिका से आम जन- जीवन बदहाल हो गया है l इसी बीच मंगलवार को विधायक लालबाबू राम ने बाढ़ग्रस्त कई गावों का दौरा कर सैकड़ो पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हाल जाना तथा उनके बीच राहत सामग्री का वितरण किया l