समस्तीपुर: जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक अधिकारी एवं ग्रामीण तत्पर। आपको बता दें कि बितें दिनों बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर था लेकिन आज जलस्तर के बृद्धि में कमी आने से लोगों में राहत है। इसी बीच जल संसाधन विभाग के एसडीओ ने हमारे संवाददाता मुकेश कुमार से खास बातचीत में कहा कि बूढ़ी गंडक का पानी खतरे के निशान से काफी ऊपर है, लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं। बाढ़ जैसे हालात से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। कहीं भी कोई शिकायत मिलने पर मैं खुद मौके पर जाता हूँ और परेशानियों को दूर करने का हरसंभव प्रयास करता हूँ।