बाढ़ की विभीषिका झेल रहे लोगों के लिए युद्धस्तर पर राहत कार्य चलाने के बदले सरकार चुनाव की तैयारी में लगी है. ऐसी चुनावबाज सरकार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में जनता सत्ता से बेदखल कर देगी. समस्तीपुर शहर के विवेक- विहार मुहल्ला में अपने आवास पर भाकपा माले के राज्यव्यापी कार्यक्रम के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा.