जद के प्रदेश प्रवक्ता व समस्तीपुर के नगर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने शहर के मथुरापुर में Killer ब्रांड के एक कपड़े के शोरूम का उद्घाटन फीता काट कर किया l जिसमें नगर के अनेक गणमान्य लोगों ने शामिल होकर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि यह शोरूम शहर के पॉश क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ निर्मित किया गया है। यहां खास बात यह कि कंपनी के तमाम बेहतरीन वैरायटी के वस्त्र उपलब्ध होंगे।