बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से संजय कुमार बबलू मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि समस्तीपुर जिला के अंतर्गत पटोरी अनुमंडल/प्रखंड के जोड़पुरा पंचयात के वार्ड नंबर 10 का मुख्य सड़क के पहुच पथ का बुरा हाल है। जिस रास्ते से आमजन पैदल एक कदम नही बढ़ा सकते है।जबकि ज्ञात हो कि यहां के लोगों ने अपनी निजी जमीन सड़क हेतु लगभग 6 वर्ष पहले समस्तीपुर रजिस्टार के यहाँ से राज्यपाल के नाम सड़क हेतु लिख दिया था।प्रशासनिक अधिकारियों , जनप्रतिनिधियों के उदासीनता एवम यहाँ के कुछ नापाक बाशिन्दों के चलते रोड आज तक नही बना है