रिपोर्ट : मुन्ना झा विभूतिपुर (समस्तीपुर) : प्रखंड के पतैलिया पंचायत के बढ़िया गाँव में पत्नी को गला दबाकर हत्या करने के मामले में आरोपी पति को विभूतिपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।बताया जाता है कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पतैलिया पंचायत के वार्ड नंबर 11 में निवासी हीरालाल दास ने पत्नी पूनम देवी को गला दबाकर हत्या कर साक्ष्य छुपाने के ख्याल से बढ़ी गंडक नदी में फेंक किया। मृतक के पति बस पर कन्टेक्टर का काम करता था।उसी से उसका भरण पोषण होता था। इस आशय की प्राथमिकी मृतक के पिता सीता राम दास ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए दमाद पर प्रथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
