#रोसड़ा नेशनल एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन कल दिन के 3:00 बजे बीईओ रोसरा संजय कुमार के द्वारा नेशनल एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के .जिला कार्यालय का रोसरा सत्येंद्र कुमार गुड्डू के आवासीय परिसर के बाहर बने कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के बाद नेशनल एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के कार्यों का उल्लेख करते हुए BEO रोसड़ा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकुमार सिन्हा ,प्रदेश उपाध्यक्ष नितेश कुमार मिश्रा, मीडिया सचिव सत्येंद्र कुमार गुड्डू ने विस्तार से नेशनल एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के कार्यों को उपस्थित लोगों के बीच बताया कि इस संस्था का मुख्य उद्देश्य शोषित,दलित ,वंचित , गरीब,पिछड़ा एवं समाज के अंतिम वर्ग तक के लोगों को न्याय दिलाना है। सभी वक्ताओं ने इस बात पर जोड़ दिया कि किसी के साथ न्याय हो इसके लिए सबसे जरूरी बात यह है कि आपका आचरण साफ और आपकी छवि अच्छी हो तब ही आप आमलोगों को न्याय दिलवा सकते हैं। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि आज जरूरत है सबसे पहले अपनें में सुधार लाना क्योकि जब तक हम इस बात का प्रण नहीं करेंगे कि हम किसी को भी किसी भी काम के लिए घुस नहीं देंगे तब तक यह संभव ही नहीं है कि समाज में बदलाव ला सकें। सभी भ्रष्ट हैं ऐसा भी नहीं है लेकिन अगर हम भ्रष्ट पदाधिकारियों का मनोबल नहीं गिराएंगे तो ईमानदार पदाधिकारी भी पूरी ईमानदारी से काम नहीं कर सकतें हैं ।साथ ही साथ क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस पदाधिकारियों को मदद करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है । किस प्रकार के लोग इस संस्था से जुड़े इस पर भी बात रखी गई और कहा गया कि अगर आपमें है भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का दम तो बढ़ाए कदम मौका देंगे हम जुड़िए हमसे और बनिए सहारा जरूरतमंद लोगों का इसी उद्देश्य के साथ इस संस्था का स्थापना किया गया है।मौके पर बीआरपी आलोक कुमार लक्ष्मी प्रसाद सिंह के साथ-साथ कृष्ण कुमार मिश्र, उमेश मिश्रा, दिनेश मिश्र,मिथिलेश मिश्रा, धीरेंद्र कुमार पप्पू, राहुल कुमार, सौरभ कुमार, राजीव कुमार ,सरोज कुमार ,राजा बाबू कुमार ,घनश्याम कुमार ,ललित यादव, रामप्रवेश कुमार ,सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य आशीष कुमार झा, पवन कुमार मिश्र ,बमबम कुमार ,धर्म कांत मिश्रा, ब्रज कुमार झा ,गोपाल प्रसाद ,राजू कुमार, सुमन कुमार, विकास कुमार, सुभाष कुमार, वंदना झा, आरती कुमारी, रीता देवी, एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
