विधायक ने छात्रा को किया सम्मानित समस्तीपुर प्रखंड के हरपुर ऐलोथ पंचायत के निवासी प्रमोद कुमार सिंह की पुत्री ज्योति कुमारी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में राज्य में पांचवा स्थान प्राप्त किया था । स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने आज एक निजी शिक्षण संस्थान के परिसर में छात्रा ज्योति कुमारी को मोमेंटो तथा नगद राशि देकर उसे सम्मानित किया l उन्होंने ज्योति कुमारी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि समस्तीपुर जिलावासियों को ज्योति पर गर्व है l मौके पर स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर , राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , प्रांतीय राजद नेता हरेन्द्र कुमार , जिला राजद नेता राकेश यादव , रामकुमार राय, शिव शम्भू , पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार शोले तथा रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला उर्फ संतोष कुशवाहा सहित ज्योति के माता -पिता व शिक्षकगण मौजूद थे l
