विभूतिपुर में हुई प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के विद्यासागर कोचिंग सेंटर,चांदसुरारी में मैट्रिक में बेहतर अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को संस्था की ओर सम्मानित किया गया। जिसकी अध्यक्षता संस्था के निदेशक राम सागर प्रसाद सिंह ने की। वहीं संचालन शिक्षाविद राजा राम महतो ने किया। मौके पर सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में सोनाली कुमारी,अभिरंजन कुमार,अर्चना कुमारी,जुली कुमारी,नवीन कुमार,राजा कुमार,कमलेश कुमार,कृष्णकांत कुमार एवं अन्य दर्जनों बच्चे थे।समारोह को अन्य लोगों के अलावा मुखिया सुलेखा कुमारी,समाजसेवी महेश कुमार,राजेश,स्वयं प्रभा,पंसस गजाधर पासवान,रामबाबू राय,रामविलास पासवान,रामाशीष प्रसाद,भरत कुमार,विनोद कुमार प्रभाकर ,राकेश सिंह,बबलू कुमार समेत लोगों ने संबोधित किया।
