भंवदा की समृद्धि लोगों के बीच बांट चुकी है फ्री में मॉस्क। जीविका से प्रेरित होकर शुरू की अभियान। विभूतिपुर(समस्तीपुर)।प्रखंड के देशरी कर्रख पंचायत के वार्ड 7 भंवदा की समृद्धि साक्षी खुद से मास्क तैयार कर लोगों के फ्री में बांट रही है।साक्षी बताती हैं कि जनप्रतिनिधियों की शिथिलता व गांव में बढ़ती मांग को देखते हुए उसने खुद से मॉस्क तैयार कर लोगों के बीच फ्री में बांटने का निर्णय लिया। उसके द्वारा 2 हजार के लक्ष्य में लगभग 700 सौ के करीब मास्क का निर्माण किया जा चुका है। जिसे अपने वार्ड में, समूह के सदस्यों के बीच वितरण कर चुकी हैं।वो बताती हैं कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए अपने घर में रहकर पति एवं बच्चों के साथ मिलकर मास्क का निर्माण कर रही हु।इसे समूह के सदस्य एवं अपने वार्ड क्षेत्र में वितरण करती हैं। साथ ही लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के जाने, आवश्यक कार्य से ही घर से बाहर निकलने, साफ सफाई पर ध्यान देने, लोक डाउन एवं शोसल डिस्टेंस बनाये रखने की जानकारी दे कर लोगों को जागरुक कर रही है।मॉस्क निर्माण कार्य में उसकी पुत्री अन्नू प्रिया भारती, पुत्र आदित्य राज, एवं पति राजेश महतो भी सहयोग कर रहा है ।