चैती छठ को लेकर श्रद्धालुओं ने रविवार की रात किया खरना चैती छठ पूजा को लेकर रविवार की शाम श्रद्धालुओं ने किया खरना की पूजा अर्चना । व्रतियों ने पूरी दिन उपवास रख कर शाम में करना पर गुड़ वाली खीर और रोटी का प्रसाद बांटा। सगे संबंधियों के साथ पड़ोसी भी जुटे। चारों ओर कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकईते जाय जैसे पारंपरिक गीत गुंजायमान हो उठा। पूजा अर्चना के बाद व्रतियों ने प्रसाद के रूप में गुड़ वाली खीर और रोटी ग्रहण किया। तब जाकर परिवार के अन्य सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण किया। चार दिनों का यह सूर्या उपासना का पर्व चैती छठ पूजा को लेकर अगले दिन सोमवार को डूबते सूरज एवं अगले दिन मंगलवार को उदयमान सूर्य के अर्घ अर्पित के साथ ही महापर्व छठ का समापन हो जायेगा। कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने को लेकर पूरे देश में लांकडाउन है। जिस कारण लोगों ने अपने-अपने घरों के बाहर व छतों पर ही अर्घ अर्पित करने का मन बना ‌रखा है।