जिला मधुबनी से शिवशंकर मंडल जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि बिजली विभाग द्वारा सही से बिजली आपूर्ति नही की जाती है।साथ ही बिजली मिले या ना मिले लोगो को बिजली बिल भेज दिया जाता है, साथ ही बिजली मीटर के रीडिंग के अनुसार बिल नहीं दिया जाता जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को झेलना पड़ता है।बिजली बिल की गड़बड़ी को लेकर हर एक महीने तक़रीबन पांच-छः आदमी बिजली विभाग का चक्कर काटता है।
