परीक्षा दे चुके करीब 38 लाख छात्र-छात्राएं बेसब्री से नतीजों के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर रिजल्ट संबंधी फेक न्यूज प्रसारित की जा रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गांव आजीविका और हम के इस कार्यक्रम के जरिये हम जानेंगे कृषि सम्बंधित कार्यक्रम। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
वयस्कों की तरह छोटे बच्चों के फेफड़ों पर भी कोरोना वायरस का गंभीर असर पड़ रहा है। देश में पहली बार दिल्ली के डॉक्टरों ने एक चिकित्सा अध्ययन में यह दावा किया है कि तीन में से एक कोरोना संक्रमित बच्चे के फेफड़े सामान्य नहीं मिल रहे हैं। कोविड से उभरने के बाद इन बच्चों के फेफड़ों की प्रक्रिया प्रभावित हुई है।मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज और दिल्ली के सबसे बड़े कोविड केंद्र लोकनायक अस्पताल के डॉक्टरों ने मिलकर यह अध्ययन किया है, जिसे मेडिकल जर्नल मेडरेक्सिव में प्रकाशित किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सशस्त्र बल बीते छह महीने के दौरान स्वदेशी उन्नत हेलीकॉप्टर ‘ध्रुव’ की चौथी बड़ी दुर्घटना से जूझ रहे हैं. इस बीच बीते सोमवार को एक और मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसने देश के सैन्य उड्डयन क्षेत्र में अत्यधिक दुर्घटना दर से संबंधित चिंताओं को बढ़ा दिया है.राजस्थान में सूरतगढ़ के पास सोमवार करीब 09:45 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मौसम विभाग के मुताबिक, निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। वहीं पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बादलों के जमकर बरसने का पूर्वानुमान है।मौसम विभाग ने कहा कि, अगले पांच दिनों के दौरान केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की से भारी बारिश होने के आसार हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के दरभंगा जिला के कुशेश्वरस्थान पूर्वी से जयप्रकाश पासवान , मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि उनके क्षेत्र में नल जल योजना के तहत पानी तो आता है पर सही से नहीं आता है। वही नली गली भी सही नहीं है। नगर पंचायत तो है पर पूरा क्षेत्र में कूड़ा कचरा रहता है
सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को एक नियुक्ति पत्र यानी अपॉइंटमेंट लेटर मिल रहा है. भारत सरकार के नाम से भेजे जा रहे इस अपॉइंटमेंट लेटर में उम्मीदवार को आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के तहत ग्राहक सेवा प्रतिनिधि के पद पर नियुक्त करने का दावा किया जा रहा है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारत में लगातार कोविड-19 के सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। आज यानी 09 मई 2023 को सक्रिय मामलों की संख्या 22,742 के आसपास बनी हुई है। 08 मई 2023 की सुबह आठ बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में सक्रिय मामलों की संख्या 25,178 थी, जबकि 07 मई को इनकी संख्या 27,212 दर्ज की गई थी। केरल अभी भी सक्रिय मामलों के मामले में सबसे ऊपर है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 1,331 नए मामले सामने आए हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो बिहार विधान सभा द्वारा निकाली गई सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर वेतनमान 21,700 - 69,100 प्रतिमाह पर कार्य करने के लिए इच्छुक हैं । इन पदों के लिए कुल उन्हतर रिक्तियां निकाली गयी है।
दरभंगा जिला से जय प्रकाश पासवान ने दरभंगा मोबाइल वाणी के माध्यम से मखनवी गाँव के निवासी राम अवतार पासवान से पंचायत स्तर पर मिलने वाले लाभों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि मुखिया द्वारा सड़क पानी ,साफ़ सफाई की कोई व्यवस्था स्थानीय निवासियों को मुहैया नहीं कराइ जाती है
