मेरी भी आवाज़ सुनो कार्यक्रम के अंतर्गत इस कड़ी में किसान क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।भारत सरकार ने छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लोन देने की शुरुआत की है .अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मोका चक्रवात 13 मई को बंगाल की खाड़ी से टकरा चुका है। मौसम विज्ञानियों और जलवायु वैज्ञानिकों ने कहा कि यह साल 1982 के बाद मई के महीने में बंगाल की खाड़ी से टकराने वाला सबसे तेज गति का चक्रवात है। इसकी तीव्रता 260 किमी प्रति घंटे थी, जिसकी वजह से बांग्लादेश और म्यांमार के तटों पर भारी नुकसान हुआ। इससे पहले साल 1997 में बंगाल की खाड़ी से एक चक्रवात 212 किलोमीटर की रफ्तार से टकराया था। वहीं साल 2020 में अम्फान चक्रवात 265 किलोमीटर की रफ्तार से बंगाल की खाड़ी से टकराया था। इस चक्रवात में कम से कम तीन लोगों के मारे जाने की सूचना मिली थी, क्योंकि चक्रवात ने बांग्लादेश में दुनिया के सबसे बड़े शरणार्थी शिविर को पार करने के लिए तैयार किए गए रास्ते पर लैंडफॉल बना दिया था, जो लगभग एक लाख रोहिंग्याओं का घर था, जो सालों पहले पड़ोसी म्यांमार से भाग गए थे। व्यापक विनाश की आशंका पर सुरक्षा की टीमों ने बांग्लादेश और म्यांमार से सैकड़ों हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के जलवायु वैज्ञानिक रॉक्सी मैथ्यू कोल ने कहा कि वर्ष 2008 में चक्रवात नरगिस की तीव्रता 215 किमी प्रति घंटे की थी। यह म्यांमार से टकराने वाली सबसे खराब मौसम संबंधी आपदा थी। चक्रवात मोका ने अब वैश्विक एजेंसियों के अनुसार 260 किमी प्रति घंटे की अधिकतम हवा की गति प्राप्त कर ली है, जो सुपर साइक्लोन श्रेणी के अंतर्गत आता है।
गांव आजीविका और हम के इस कड़ी में हम हमारे विशेषज्ञ जीत दास साहू द्वारा जानेंगे लतर सब्जियों को कीड़ा से बचाव कैसे करे। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
बिहार राज्य के दरभंगा जिला से जय प्रकाश पासवान मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी सुमित कुमार से खेती करने में हो रही परेशानियोंके विषय में बातचीत की। सुमित कुमार बताते हैं कि उन्हें सिंचाई की कोई भी सुविधा सरकार द्वारा नहीं मिलती है जिस कारण उन्हें खेती करने में परेशानी होती है। इस समस्या को लेकर पंचायत भी कोई कदम नहीं उठती है
झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिला के संवादाता रविंद्र कुमार ने गिरिडीह मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कुछ महीने पहले मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित की गयी थी। जिसमें मनरेगा द्वारा अच्छी कार्य योजना संपन्न किये जाने की सुचना दी गयी थी। इस संदर्भ में ग्राम बेंगाई पोस्ट अड़वारा ,थाना बगोदर जिला गिरिडीह के स्थानीय निवासी प्रकाश टुडो ने बताया कि मोबाइल वाणी द्वारा वार्ड सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें उन्होंने भाग लिया था। इस सभा में डोभा निर्माण पर चर्चा की गयी थी। इसके लिए उन्हें ब्लॉक में आवेदन देने के लिए पांच -से दस दिन का समय लगा और डोभा निर्माण में दो से ढ़ाई महीने लगा। डोभा का निर्माण होने से दस से बारह किसानों को सिंचाई और फसल की खेती करने में लाभ मिलेगा। इस कार्य हेतु वे मोबाइल वाणी एवं संवादाता बहादुर हेमरोंग को धन्यवाद व्यक्त कर रहे हैं।
भारत में औसतन हर घंटे 345 नवजातों का जन्म समय से पहले हो जाता है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी नई रिपोर्ट बर्न टू सून: डिकेड ऑफ एक्शन ऑन प्रीटर्म बर्थ में सामने आई है।इस रिपोर्ट को संयुक्त राष्ट्र बाल कोष ,विश्व स्वास्थ्य संगठन और मातृत्व, नवजात शिशु और बाल स्वास्थ्य के लिए साझेदारी सहित विभिन्न संगठनों ने मिलकर तैयार किया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है कि सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों cbseresults.nic.in, cbse.digitallocker.gov.in और cbse.gov.in पर देखा जा सकता है. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
केरल उच्च न्यायालय ने अपने दिए गए आदेश में कहा है कि यह प्रभारी, विशेष रूप से पुलिस और सुरक्षा कर्मियों का कर्तव्य है कि वे डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करें। लम्बे समय से केरल सरकार वादा करती रही है कि वो केरल हेल्थकेयर सर्विस पर्सन एंड हेल्थ केयर सर्विस इंस्टीट्यूशंस में संशोधन पर विचार करेगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
राजगोपाल पी.व्ही.को मिला जापान मे निवानो शांति पुरस्कार
Transcript Unavailable.
