झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला से पिंकी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि बेमौसम बारिश से फसल खराब हो जाते हैं। बारिश के कारण मिट्टी में नमी बहुत बढ़ जाती है। जलभराव के कारण सब्जी के पौधों की जड़ों पर फंगस लग रहा है। खेतों में पानी भरने से आलू में झुलसा रोग हो रहा है। पौधे पीले होकर सूख रहे हैं। मटर की फसल भी बारिश से प्रभावित हुई है। फसलों को बचाने के लिए जल निकासी की व्यवस्था पर ज्यादा ध्यान दिया है इसके बाद एक लीटर पानी में 2 ग्राम कॉपर ऑक्सीक्लोराइड का घोल बनाकर सब्जी के पौधों की जड़ों में डाला है।