विष्णुगढ़ भाजपा पश्चिमी मंडल कमेटी के द्वारा दही चूड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। विष्णुगढ़ प्रखंड के विष्णुगढ़ भाजपा पश्चिमी मंडल कमेटी के द्वारा बीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल सभागार में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर दही चूड़ा तिलकुट कार्यक्रम आयोजित किया गया भाजपा पश्चिमी मंडल के 12 पंचायत के पंचायत अध्यक्ष अधिकारी एवं मोर्चा के अध्यक्ष एवं सक्रिय सदस्यों ने भाग लिए इस समारोह में विष्णुगढ़ मंडल के सांसद प्रतिनिधि रविंद्र कुमार बरनवाल और दीपू भाई का महत्वपूर्ण योगदान रहा नए साल और नए सृजन के पश्चात पार्टी को संगठन और विकसित भारत रोजगार गारंटी आजीविका मिशन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया वहीं अध्यक्ष रवि कुमार पांडे के साथ सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को बधाई दिए इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा विष्णुगढ़ पश्चिम मंडल अध्यक्ष रवि कुमार पांडे वर्तमान सांसद वर्तमान किशोर कुमार मंडल महामंत्री सुनील कुमार मिश्रा आजसू मंडल अध्यक्ष अजय कुमार मंडल दीपू अकेला मुन्नी देवी विश्वकर्मा प्रभु दीपक कुमार कुंदन कुमार अशोक प्रयाग प्रजापति अंजू देवी पवन कुमार अनूप कसेरा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।