झारखंड आंदोलनकारी एवं पूर्व विधायक टेकलाल महतो के बड़े पुत्र स्वर्गीय राम प्रकाश भाई पटेल का तृतीय पुण्यतिथि विष्णुगढ़ प्रखंड के चानो पंचायत में मनाया गया इस पुण्यतिथि के अवसर पर उनके बड़े पुत्र गौरव पटेल के द्वारा लोगों को शाॅल देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का अध्यक्षता कपिल देव चौधरी प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा किया गया एवं संचालन टीपू लाल महतो ने किया इस अवसर पर गौरव पटेल ने कहा कि राम प्रकाश भाई पटेल एक निर्भीक सादगी पूर्ण संघर्षशील नेता थे झारखंड आंदोलनकारी में उनका अहम योगदान रहा इस अवसर पर विष्णुगढ़ मध्य जिला परिषद सदस्य पूर्व यशोदा देवी 20 सूत्री सदस्य देवी राम हेमराम प्रखंड उपाध्यक्ष रामकिशोर महतो रतन पटेल महादेव मुर्मू मुखिया दुलारचंद पटेल विजय महतो छोटू हांसदा मनोवर आलम समेत बड़ी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।