विष्णुगढ़ प्रखंड के भेलवारा खरकी चटकरी में दीपावली के दूसरे दिन बरदखुटा गौरैया पूजा जगरना हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी नेता चंद्रनाथ भाई पटेल झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता पूर्व जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश सिंह पटेल गंगाधर महतो संतोष कुमार तुलसी महतो दुष्यंत मेहता हिरामन महतो मनोज झारखंडी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।