विष्णुगढ़ प्रखंड के हजारीबाग बगोदर रोड संख्या 522 सात मील चौक पर बुधवार को ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर देशव्यापी बंदी को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर घंटे जाम रखा। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया प्रखंड सचिव घनश्याम पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर एवं किसान के हित में बनाए गए कानून को साजिश के तहत रद्द करना चाहती है वहीं सरकार के द्वारा चार नए कानून को जबरन थोपने की प्रक्रिया चल रही है इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा वही माले के वरिष्ठ नेता सह विष्णुगढ़ जिला परिषद सदस्य मध्य शेख तैयब ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ पूंजीपत्तियों और कारपोरेट घरानों की तरक्की के लिए मजदूर विरोधी कानून को थोपने की हथकंडा अपना रही है देश में यह नहीं चलने दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जानकी शर्मा भोला प्रसाद सिंह गोविंद रविदास उत्तम महतो मेहिलाल बेसरा मनोज मंडल ताज अंसारी निर्मल कुमार महतो बिरसा सिंह संतोष कुमार यादव महादेव मंडल मनोज कुमार सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।