कड़ाके की ठण्ड के कारण जन जीवन अस्तवयस्त। पिछले दो तीन दिनों से राज्य में अत्यदिक कुहासा और सीतलहर के कारण ठंढ काफी बढ़ गई है, जिस से निजाद पाने की कोशिश में लोग चौक चौराहा में अलाव जला रहें हैं। ऐसे में बुज़ुर्ग और बच्चों के साथ पशुओं को भी काफी समस्या का सामना करना पद रहा है। ऐसे मौसम को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग को चाहिए की सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद करे ताकि बच्चे ठण्ड में स्कूल जाने के कष्ट से बचें।
