देवघर से रांची लौटने के क्रम में झामुमो के कद्दावर नेता सह राज्य मंत्री विनोद पांडे एवं फागु बेसरा का बुधवार को झामुमो हजारीबाग जिला अध्यक्ष शंभूलाल यादव के नेतृत्व में हजारीबाग परिसदन में स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष शंभू लाल यादव के द्वारा मंत्रियों को शाल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री विनोद पाण्डेय ने कहा कि महागठबंधन के द्वारा झारखण्ड के सभी जिलों में खतियानी जोहार यात्रा का कार्यक्रम किया जा रहा है। अभी तक सरकार ने जितने भी फैसले लिए गए हैं उससे जनता खुश है। हमारी सरकार लोगों का धन्यवाद आशीर्वाद लेंने के लिए लोगों तक पहुंच रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जो ऐतिहासिक फैसला जैसे 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति, 27% ओबीसी आरक्षण आदि झारखंड विधानसभा से पारित किया गया है उसका आशीर्वाद लेने हमलोग महागठबंधन के साथियों के साथ हर जिले में जा रहे हैं।  मंत्री फागु बेसरा ने कहा की हमारी सरकार ने सर्वजन पेंशन छात्राओं के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना लाई है जिसका दूरगामी परिणाम होगा। सरकार तेज गति से निर्णय ले रही है जो झारखंड को समृद्ध बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से झामुमो हजारीबाग जिला अध्यक्ष शम्भूलाल वरिष्ठ नेता डॉ कमल नयन सिंह,केंद्रीय सदस्य दिलिप वर्मा, मो इजहार, टेकोचंद महतो,झारखण्ड बाल संरक्षण आयोग कि सदस्य रूचि कुजूर जिला उपाध्यक्ष देवीराम हेमब्रम,सुनील शर्मा,यासीन खान,नंदू प्रसाद,बीरेंद्र राणा,महताब हूसैन,सलीम अंसारी,मनोहर राम,प्रमोद गुप्ता, कमाल कुरैसी, दिगंबर मेहता,गुड्डू गुप्ता चन्दन सिंह कुद्दूस अंसारी,रवि सिंह,नरेंद्र रविदास, मनोज मोदी,लड्डू यादव, कोलेश्वर महतो, संजय सिंह मो. कौसर हूसैन,प्रेमचंद गुप्ता,अख्तर हासमी किशोर राणा,मनोज मोदी,साजन कुमार,सुनील कुमार,अनिल कुमार फैजान खान समेत सैकड़ो की संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।