विष्णुगढ़ प्रखंड के सिरैय पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को डेढ़ सौ गरीब असहाय बुजुर्ग लोगों के बीच ठंड को देखते हुए कंबल वितरण किया गया। मौके पर मुखिया हेमंती देवी पंचायत समिति सदस्य अंजनी देवी पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुशील कुमार मंडल उप मुखिया द्वारिका प्रजापति समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।