विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत अंतर्गत बंद खारो निवासी काेलेश्वर महतो के पुत्र दुलारचंद महतो का मौत अस्पताल में हो गया। इसकी सूचना मिलते हैं घर में मातम पसर गया है। दुलारचंद महतो l&t कंपनी में काम करने के लिए 1 अक्टूबर को गया था। जहां उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया।उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा था उसी क्रम में उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे यशोदा देवी पुत्री 22 वर्षीय सीता कुमारी 19 वर्षीय कंचन कुमारी 12 वर्षीय पुत्र सुंदर कुमार को छोड़कर चल बसे समाजसेवी सह प्रवासी मजदूरों के हितार्थ सिकंदर अली ने मुआवजा के साथ शव को अपना वतन वापसी की गुहार सरकार से लगाए हैं।