हजारीबाग गिरिडीह बोकारो के सीमावर्ती क्षेत्र के जंगल से बीते दिन हजारीबाग एसपी मनोज रतन चौथे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत मडमो कारीमाटी जंगल से लगभग 17 टन कोयला बरामद कर थाना लाया गया। इस संबंध में थाना कांड संख्या 209 / 2022 के भारतीय दंड अधिनियम की धारा 379 414/ 34,30 सेक्शन 2 कोल माइंस वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। छापेमारी दल में मुख्य रूप से विष्णुगढ़ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अनुज कुमार उरांव थाना प्रभारी राम नारायण सिंह प्रशांत कुमार मिश्र बीरबल करमाली रीतलाल बारला समेत कई जवान मौजूद थे।