झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला के ईचाक प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता टेकनारायण कुशवाहा ने जानकारी दी की आज ईचाक प्रखंड के बड़काकला पंचायत के विद्या महिला जनवितरण प्रणाली के द्वारा जो राशन का वितरण किया गया।जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को 10 किलो चावल, गेहूँ का वितरण किया जाना था।लेकिन यहाँ लाभुकों को पाँच किलो ही अनाज बाँटा गया है। जानकारी दी गई की अनाज आ चुका है। लेकिन ऑनलाइन नहीं होने के कारण कम अनाज का वितरण किया जा रहा है।इससे लाभुक काफी निराश हैं। उन्हें बाकी का अनाज अगले महीने में दिया जायेगा