झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला के ईचाक प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता टेकनारायण कुशवाहा ने जानकारी दी की बड़काकला पंचायत में डोभा का निर्माण नहीं करवाया गया है। लेकिन डोभा निर्माण के नाम पर पैसे की निकासी कर ली गई है। यह कार्य मनरेगा योजना के तहत किया जाना था। लेकिन बिना कार्य किये ही पैसे निकाल लिए गए हैं।इस मामले में डीसी को आवेदन दे कर मामले की जाँच की गुहार ग्रामीणों ने लगाई है।
