झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता टेक नारायण कुशवाहा ने जानकारी दी की मुखिया उम्मीदवार प्रकाश लाल ने जुलुस निकला। इस जुलुस में बड़ी संख्या में जनता शामिल हुए। इस सभा को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि मैं पंचायत के आखिरी तबके के लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने का प्रयास करूँगा। पंचायत के विकास के लिए हर संभव प्रयास भी किया जायेगा। इन सभी बातों के आधार पर ग्रामीणों से मतदान करने की अपील की और सेवा करने का एक मौका माँगा।