विष्णुगढ़ पुराना पंचायत भवन में रामनवमी जुलूस एवं बनासो में शस्त्र पूजन को लेकर शांति समिति की बैठक सोमवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीओ रामबालक कुमार ने किया संचालन प्रोफेसर ओमकार नाथ शर्मा ने किए।प्रबुद्ध जनों ने अपनी अपनी राय रखें रामनवमी पर्व शांति आपसी प्रेम सौहार्द भाई चारे के साथ मनाने पर जोर दिया गया।