झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला ईचाक प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता टेक नारायण कहते हैं की लड़कियों की शादी की उम्र सीमा 18 से बढ़ाकर 21 किया जाना बहुत अच्छा फैसला रहेगा। इससे लड़कियों के अंदर समझदारी और बढ़ेगी। वो शारीरिक और मानसिक रूप से और ज्यादा सक्षम होंगी अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए।कम उम्र में शादी होने से लड़कियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।इसके साथ ही उम्र सीमा बढ़ जाने से उन्हें पढ़ने का भी मौका प्राप्त होगा। इससे वो अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नौकरी का भी प्रयास कर पाएगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
