झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग से तेज नारायण हज़ारीबाग संवादाता मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहें हैं की, जंगल काफी तेज़ी से काटे जा रहें हैं. हज़ारीबाग के बड़का काना गांव के अंतर्गत आने वाले जंगल को वन विभाग के नियमों की अनदेखी कर के काटा जा रहा है. वन विभाग के लोग जब गांव में भ्रमण कर रहे थे तो लोगों ने बताया की सरकार ने जंगल को अपने हाथों में लिया है तो इसकी सुरक्षा भी करनी चाहिए।
