संयुक्त बिहार के पूर्व मंत्री हाफिज हबीबी रहमान उर्फ एच एच रहमान के निधन पर झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने गहरा शोक व्यक्त किया है बादल पत्रलेख ने कहा है की 1985 से लेकर 1990 तक हजारीबाग सदर विधानसभा से विधायक एवं संयुक्त बिहार के कैबिनेट मंत्री के रूप मे ! कानून, सिंचाई, पर्यटन एवं वक्फ बोर्ड मामलों के मंत्री पद पर रहते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा व डॉ सत्येंद्र नारायण सिंह के मंत्रिमंडल में तेजतर्रार मंत्री के रूप में कार्य करते हुए कांग्रेस पार्टी के दायित्व को निभाना हम सबों के लिए आदर्श योग्य है, उनके द्वारा किए गए कार्यों को शब्दों में उल्लेख नहीं किया जा सकता। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
