*निबंधित श्रमिकों के बीच अंग वस्त्र का वितरण* पैंट शर्ट व साड़ी योजना के तहत चौपारण प्रखंड के पांडेयबारा पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, पवई में झारखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत निबंध श्रमिकों के बीच पैंट शर्ट व साड़ी का वितरण किया गया । मौके पर श्रमिक मित्र श्री किशोर साव जी ने कहा कि विवाहित सहायता योजना, छात्रवृत्ति, चिकित्सा, अंत्येष्टि सहायता योजना, बीमा समेत अन्य लाभ के लिए कल्याण बोर्ड में प्रत्येक वर्ष ₹100 का अंशदान करने पर योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है । मौके पर वार्ड सदस्य बेबी देवी, नमिता देवी, पारा शिक्षक भुनेश्वर प्रसाद यादव, कांग्रेस के नेता अशोक सिंह, पवन कुमार, घनश्याम यादव इत्यादि उपस्थित थे ।