- प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में जवानों के साथ दीपावली मनाई। कहा सशस्त्र बलों की सतर्कता और पराक्रम की बदौलत देश सुरक्षित। - दिल्ली में आतिशबाज़ी के कारण कल रात वायु गुणवत्ता खतरनाक स्थिति में पहुंची। - विश्वभर में गुजराती समाज आज नववर्ष - बेस्तू वरस मना रहा है। - कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग, आपात स्थिति घोषित, आग पर काबू पाने के लिए 3,000 दमकल कर्मी लगाए गए। - फ्रेंच ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी उपविजेता रही।