प्रो शीतलांबर झा पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह प्रदेश प्रतिनिधि ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि देश के आर्थिक शिल्पकार, विश्व प्रख्यात अर्थशास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री पद्मविभूषण डॉ मनमोहन सिंह जी की आकस्मिक निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है , देश ने सच्चा देशभक्त सर्वश्रेष्ठ बेटा को खोया है जिसे निकट भविष्य में भरा नहीं जा सकता है वे मृदुभाषी एवं सादगी के प्रतिमूर्ति थे , वे एकीकृत भारत के एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर बेमिसाल शिक्षा ग्रहण कर दुनिया में प्रसिद्द हुए उनके जीवन के एक एक पल देश के तरक्की में लगा रहा जो दुनिया के लिए अनुकरणीय है । प्रो झ ने कहा वे अपनी सेवा विश्विद्यालय के शिक्षक से शुरुआत कर बड़े मुकाम तक पहुंचे वे वाणिज्य एवं वित्त विभाग में आर्थिक सलाहकार रहे, योजना आयोग के अध्यक्ष बने ,आरबीआई के गवर्नर बने , पहली बार 1991 में राज्यसभा के सांसद बने और देश के वित्त मंत्री तब बने जब देश आर्थिक रूप से दोराहे पर खड़ा था ,विदेशी बैंक के साथ साथ कोई देश ऋण तक देने को तैयार नहीं था ,देश के पास मात्र दो सप्ताह का आयात निर्यात करने के लिए विदेशी मुद्रा बचा था उस विषम स्थिति में सरदार साहेब ने अपनी बुद्धिमत्ता से देश को आर्थिक संकट से बाहर निकाला ,एक कुशल राजनेता की तरह उन्होंने फिर से दुनिया के अंदर भारत की प्रतिष्ठा को स्थापित किया। प्रो झा ने कहा जब उन्हें देश के 14 वें प्रधानमंत्री के रूप में कांग्रेस पार्टी द्वारा चयन किया गया तो उनके सामने बहुत बड़ा संकट था वे सभी झंझावातों को पीछे छोड़ते हुए देश को पांच ट्रिलियन डालर इकोनॉमी का आधार शिला रखा , खाड़ी देशों में युद्ध होने से तेल की कीमत दुनिया में आसमान छूने लगी जिससे आम उपभोक्ताओं को रोजमर्रा की चीजें महंगी होने लगी ,दुनिया के बड़े बड़े देश मंदी के कारण डर गए लेकिन डॉ मनमोहन सिंह जी की दूरदृष्टी ने इन सभी झंझावतों को पीछे छोड़ते हुए देश के इकोनॉमी दस प्रतिशत पर ला खड़ा किया बल्कि अमरीका जैसे शक्तिशाली राष्ट्र के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा भी उन्हें सलाह लेने के लिए मजबूर हो गए इसलिए उन्हें देश के आर्थिक उदारीकरण के जनक कहा जाता है जो दुनिया के पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था देश को बना दिया । प्रो झा ने उनके प्रधानमंत्रित्वकाल की चर्चा करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी एवं श्रीमती इंदिरा गांधी जी की बाद सबसे लंबे समय दस वर्षों तक 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे अपने कार्यकाल में उन्होंने बेमिसाल काम किए पारदर्शिता के लिए प्रधानमंत्री से लेकर निचले अधिकारी तक से जानकारी लेने के लिए सूचना का अधिकार, देश के गरीब गरबा भूखों न रहे इसके लिए खाद्य सुरक्षा गारंटी कानून भोजन का अधिकार , देश के सभी बच्चे शिक्षा ग्रहण करे इसके लिए शिक्षा का गारंटी कानून , देशभके सभी लोगों को स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए स्वास्थ्य गारंटी कानून, किसानों मजदूरों को प्रोत्साहन के लिए बहत्तर हजार करोड़ रुपए से कृषि ऋण की माफी कर दिए , गांव के गरीबों एवं मजदूरों को रोजगार के लिए मनरेगा लाकर कम से कम एक सौ दिनों तक काम देने का कानून बना, किसानों का जमीन कोई धनवान कंपनी या सरकार मामूली रूपये पर न ले उसके लिए भूमि अधिग्रहण कानून लाकर उन्हें सरकारी दर से चार गुणा रुपया देकर ही अधिग्रहण करने का कानून बनाया गया , सरकारी कामों के लिए आधार कार्ड का शुरुआत हुआ , अमरीका जैसे शक्तिशाली देश से न्यूक्लियर पावर समझौता किया, देश में विदेशी कंपनियों के लिए द्वार खोले गए जिससे आज देश के बड़ी संख्या में शिक्षित युवक एवं युवतियों को बहुत ही बेहतरीन सैलरी पर नौकरी मिली , सरकारी भर्ती के लिए द्वार खोले गए , देश को सामरिक दृष्ट से मजबूत बनाने के लिए सैनिकों को आधुनिकीकरण किए साथ ही कई लंबी दूरी का तक मार करने बाली अग्नि , आकाश जैसे मिसाइल का निर्माण हुआ , देश में कोई क्षेत्र ऐसा नहीं जिसे मनमोहन सिंह अछूता छोड़े, उद्योग, कृषि , साइंस ऑफ टेक्नोलॉजी, बैंकों का पंचायत स्तर तक विस्तारीकरण , 27 गरीबों के गरीबी रेखा से बाहर निकाले , देश में सड़कों एवं रेलवे का विस्तारीकरण हुआ कुल मिलाकर देश के चौमुखी विकास के लिए उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ा , मनमोहन जी नियमित रूप से प्रेस कांफ्रेंस करते थे संवाददाताओं के सवाल जवाब का उत्तर देते थे वे अद्वितीय महापुरुष थे वे आज के राजनेता की तरह संकीर्ण नहीं थे पक्ष , विपक्ष के नेताओं का समान रूप से सम्मान करते थे ,उनके लिए देश सबसे महत्वपूर्ण था वे अपने परिवार के लोगों तक को सरकारी गाड़ी ले जाने का अनुमति नहीं देते थे । प्रो झा ने महान विभूति को भारत रत्न देने की सरकार से मांग किया है ।

बिहार विधान परिषद सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम जी ठाकुर ने कहा बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष और पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल का देहांत हम सब के लिए दुःखद और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. घनश्याम जी ठाकुर ने दुःख जताते हुए कहा कि किशोर कुणाल केवल एक सफल प्रशासनिक अधिकारी बोन के साथ सामाजिक तौर पर वह काफी सक्रिय थे. उन्होंने आध्यात्मिक जीवन को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. घनश्याम जी ठाकुर ने कहा कि पटना का महावीर मंदिर लोगों के लिए आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है. मंदिरों के माध्यम से उन्होंने जनजागरण का कार्य किया. उनकी ओर से शुरू किए गए सामाजिक प्रकल्प के काम समाज के लिए संदेश है. उनके निधन से सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में खालीपन पैदा हुआ है. ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनके परिवार को दु:ख सहने की शक्ति दें.

प्रो शीतलांबर झा पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह प्रदेश प्रतिनिधि ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि देश के आर्थिक शिल्पकार, विश्व प्रख्यात अर्थशास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री पद्मविभूषण डॉ मनमोहन सिंह जी की आकस्मिक निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है , देश ने सच्चा देशभक्त सर्वश्रेष्ठ बेटा को खोया है जिसे निकट भविष्य में भरा नहीं जा सकता है वे मृदुभाषी एवं सादगी के प्रतिमूर्ति थे , वे एकीकृत भारत के एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर बेमिसाल शिक्षा ग्रहण कर दुनिया में प्रसिद्द हुए उनके जीवन के एक एक पल देश के तरक्की में लगा रहा जो दुनिया के लिए अनुकरणीय है । प्रो झ ने कहा वे अपनी सेवा विश्विद्यालय के शिक्षक से शुरुआत कर बड़े मुकाम तक पहुंचे वे वाणिज्य एवं वित्त विभाग में आर्थिक सलाहकार रहे, योजना आयोग के अध्यक्ष बने ,आरबीआई के गवर्नर बने , पहली बार 1991 में राज्यसभा के सांसद बने और देश के वित्त मंत्री तब बने जब देश आर्थिक रूप से दोराहे पर खड़ा था ,विदेशी बैंक के साथ साथ कोई देश ऋण तक देने को तैयार नहीं था ,देश के पास मात्र दो सप्ताह का आयात निर्यात करने के लिए विदेशी मुद्रा बचा था उस विषम स्थिति में सरदार साहेब ने अपनी बुद्धिमत्ता से देश को आर्थिक संकट से बाहर निकाला ,एक कुशल राजनेता की तरह उन्होंने फिर से दुनिया के अंदर भारत की प्रतिष्ठा को स्थापित किया। प्रो झा ने कहा जब उन्हें देश के 14 वें प्रधानमंत्री के रूप में कांग्रेस पार्टी द्वारा चयन किया गया तो उनके सामने बहुत बड़ा संकट था वे सभी झंझावातों को पीछे छोड़ते हुए देश को पांच ट्रिलियन डालर इकोनॉमी का आधार शिला रखा , खाड़ी देशों में युद्ध होने से तेल की कीमत दुनिया में आसमान छूने लगी जिससे आम उपभोक्ताओं को रोजमर्रा की चीजें महंगी होने लगी ,दुनिया के बड़े बड़े देश मंदी के कारण डर गए लेकिन डॉ मनमोहन सिंह जी की दूरदृष्टी ने इन सभी झंझावतों को पीछे छोड़ते हुए देश के इकोनॉमी दस प्रतिशत पर ला खड़ा किया बल्कि अमरीका जैसे शक्तिशाली राष्ट्र के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा भी उन्हें सलाह लेने के लिए मजबूर हो गए इसलिए उन्हें देश के आर्थिक उदारीकरण के जनक कहा जाता है जो दुनिया के पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था देश को बना दिया । प्रो झा ने उनके प्रधानमंत्रित्वकाल की चर्चा करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी एवं श्रीमती इंदिरा गांधी जी की बाद सबसे लंबे समय दस वर्षों तक 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे अपने कार्यकाल में उन्होंने बेमिसाल काम किए पारदर्शिता के लिए प्रधानमंत्री से लेकर निचले अधिकारी तक से जानकारी लेने के लिए सूचना का अधिकार, देश के गरीब गरबा भूखों न रहे इसके लिए खाद्य सुरक्षा गारंटी कानून भोजन का अधिकार , देश के सभी बच्चे शिक्षा ग्रहण करे इसके लिए शिक्षा का गारंटी कानून , देशभके सभी लोगों को स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए स्वास्थ्य गारंटी कानून, किसानों मजदूरों को प्रोत्साहन के लिए बहत्तर हजार करोड़ रुपए से कृषि ऋण की माफी कर दिए , गांव के गरीबों एवं मजदूरों को रोजगार के लिए मनरेगा लाकर कम से कम एक सौ दिनों तक काम देने का कानून बना, किसानों का जमीन कोई धनवान कंपनी या सरकार मामूली रूपये पर न ले उसके लिए भूमि अधिग्रहण कानून लाकर उन्हें सरकारी दर से चार गुणा रुपया देकर ही अधिग्रहण करने का कानून बनाया गया , सरकारी कामों के लिए आधार कार्ड का शुरुआत हुआ , अमरीका जैसे शक्तिशाली देश से न्यूक्लियर पावर समझौता किया, देश में विदेशी कंपनियों के लिए द्वार खोले गए जिससे आज देश के बड़ी संख्या में शिक्षित युवक एवं युवतियों को बहुत ही बेहतरीन सैलरी पर नौकरी मिली , सरकारी भर्ती के लिए द्वार खोले गए , देश को सामरिक दृष्ट से मजबूत बनाने के लिए सैनिकों को आधुनिकीकरण किए साथ ही कई लंबी दूरी का तक मार करने बाली अग्नि , आकाश जैसे मिसाइल का निर्माण हुआ , देश में कोई क्षेत्र ऐसा नहीं जिसे मनमोहन सिंह अछूता छोड़े, उद्योग, कृषि , साइंस ऑफ टेक्नोलॉजी, बैंकों का पंचायत स्तर तक विस्तारीकरण , 27 गरीबों के गरीबी रेखा से बाहर निकाले , देश में सड़कों एवं रेलवे का विस्तारीकरण हुआ कुल मिलाकर देश के चौमुखी विकास के लिए उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ा , मनमोहन जी नियमित रूप से प्रेस कांफ्रेंस करते थे संवाददाताओं के सवाल जवाब का उत्तर देते थे वे अद्वितीय महापुरुष थे वे आज के राजनेता की तरह संकीर्ण नहीं थे पक्ष , विपक्ष के नेताओं का समान रूप से सम्मान करते थे ,उनके लिए देश सबसे महत्वपूर्ण था वे अपने परिवार के लोगों तक को सरकारी गाड़ी ले जाने का अनुमति नहीं देते थे । प्रो झा ने महान विभूति को भारत रत्न देने की सरकार से मांग किया है ।

Transcript Unavailable.

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ श्री जिव दास साहू मटर के फसल में लगने वाले कीड़े एवं उसके नियंत्रण से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। पूरी जानकारी विस्तार से सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

मधुबनी जिले में वैसे पांच दवा पहुंचने वाली गाड़ी आई है लेकिन उसे गाड़ी में मात्र एक ड्राइवर एवं एक गाड़ी जिला में एक गाड़ी सिविल सर्जन को और अन्य गाड़ियां प्रखंड को दिया गया है लेकिन उसमें लोड एंड लोड करने वाला श्रमिक नहीं है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

"जहाँ हो प्रेम और खुशियों की बौछार, क्रिसमस लाता है दिलों में प्यार और खुशियाँ अपार।" नमस्कार/ आदाब साथियों ! क्रिसमस का पर्व हमें बताता है कि असली खुशी दूसरों के साथ प्रेम, दया और एकता बाँटने में है। यह समय है हम सभी के लिए प्यार और भाईचारे की भावना को मनाने का, और उन लोगों के साथ खुशियाँ साझा करने का जिन्हें हम प्यार करते हैं। क्रिसमस हमें यह सिखाता है कि छोटे-छोटे अच्छे कार्यों से हम इस दुनिया को एक बेहतर जगह बना सकते हैं। इस पर्व के माध्यम से हम न केवल अपने रिश्तों को मजबूत करते हैं, बल्कि अपने दिलों में एक नई रोशनी भी भरते हैं। साथियों आपका जीवन प्रेम, शांति और समृद्धि से भरा रहे। क्रिसमस का यह पर्व आपके दिलों में खुशियाँ और प्यार लेकर आए।" मोबाइल वाणी परिवार की ओर से आपको और आपके परिवारजनों को क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाएँ!

नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा निकाली गई जूनियर क्लर्क एसोसिएट्स के 13735 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी भी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया हो और साथ ही लोकल भाषाओँ का ज्ञान रखते हों। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष होनी चाहिए। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 07/01/2025 है । तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं

Transcript Unavailable.

जिला अपर समाहर्ता , शैलेश कुमार की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई आयोजित। किसी भी स्थिति में उर्वरकों की कालाबाजारी की शिकायत नही मिलनी चाहिये--अपर समाहर्ता ।कृषि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी किसानों तक अनिवार्य रूप से पहुचाये/जिले के किसानों को कृषि फीडर से विधुत कनेक्शन में किसी भी प्रकार की समस्या नही हो,इसे सुनिश्चित करे। --------------------- जिले के किसानों को ससमय पूरी सहजता से कृषि यंत्रीकरण योजना का लाभ दिलाने का दिया निर्देश -------------- ।*--* -------------------------------------- -- * ** -------------------------------------------------------------------------------- *अपर समाहर्ता , शैलेश कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने फसल क्षति अनुदान, धान अधिप्राप्ति , नहरों से सिंचाई,नलकूप, कृषि फीडर से बिजली आपूर्ति,उर्वरक की उपलब्धता आदि का समीक्षा कर संबधित अधिकारियों को निर्देश भी दिये। समीक्षा के क्रम में अपर समाहर्ता , ने कार्यपालक अभियंता नलकूप को निर्देश दिया कि बंद पड़े नलकुपो को* *शीघ्र मरम्मति कर चालू करवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए सुदूर खेतों तक तेजी के साथ कृषि विद्युत* *संबद्धता प्रदान करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यपालक अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि जिले* में *जिन इच्छुक किसानों के खेतों में बिजली का खंबा उपलब्ध है, वहां शत प्रतिशत इच्छुक किसानों को जल्द से जल्द कृषि विद्युत संबद्धता* प्रदान करे। *कृषि फीडर से विधुत कनेक्शन में कठिनाई हो तो कार्यपालक अभियंता के व्हाट्सअप नंबर 7763815320 (मधुब नी), 7763815321(झंझारपुर) एवं 92626 96402(जयनगर )पर शिकायत किया जा सकता है।।* *अपर समाहर्ता ने जले हुए ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द बदलने के निर्देश भी दिए।* । उन्होंने नलकूपों की मरम्मती और नव निर्माण में गति लाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बंद पड़े नलकुपो को शीघ्र चालू करवाना सुनिश्चित करवाये,विशेषकर विधुत दोष से बंद पड़े नलकूप को शीघ्र ठीक करवाकर चालू करवाये। उर्वरक की उपलब्धता के समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है।जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि किसान डीएपी के जगह पर मिक्चर का उपयोग कर सकते है। ।अपर समाहर्ता , ने निर्देश दिया की उर्वरक की उपलब्धता एवं बिक्री पर सतत निगरानी रखे, *किसी भी स्थिति में उर्वरकों की कालाबाजारी की शिकायत* *नही मिलनी चाहिये। उन्होंने उर्वरक की कालाबाज़ारी पर कड़ी नजर रखने एवं लगातार छापेमारी विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों में करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों को ससमय पूरी सहजता से कृषि यंत्रीकरण योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। अपर समाहर्ता , श्री शैलेश कुमार ने डीजल पीएम किसान योजना के तहत सेल्फ रजिस्ट्रेशन, ई केवाईसी, एनपीसीआई एवं शत प्रतिशत सत्यापन के समीक्षा क्रम में निर्देश दिया कि सजगता के साथ सभी लंबित आवेदनों को निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को फसल क्षति अनुदान को लेकर भी तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया ताकि प्रभावित पात्र किसानों को फसल क्षति अनुदान उनके खाते में भेजी जा सके। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के सभी पदाधिकारी सरकार की कृषि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी किसानों तक अनिवार्य रूप से पहुचाये ताकि जिले के किसान भाई योजनाओं का लाभ उठा सके। ।-उक्त बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी ललन कुमार चौधरी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सहित कृषि विभाग के सभी जिला , अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।