Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

खजौली 5बजे शुक्रबार खजौली प्रखंड के प्रमुख कुमारी उषा एवं उप प्रमुख गुलशन आरा पर लगाया गया अविश्वास प्रस्ताव शुक्रवार को खारिज हो गया। इस प्रकार खजौली प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख दोनों की कुर्सी सुरक्षित रह गई। प्रमुख पर लगे अविश्वास प्रस्ताव पर हुए मत विभाजन में शामिल सदस्यों में से किसी ने भी अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में मतदान नहीं किया। वहीं उप प्रमुख पर लगे अविश्वास प्रस्ताव पर हुए मत विभाजन में उपस्थित सदस्यों में से एक को छोड़ सभी ने अविश्वास प्रस्ताव के विरुद्ध मतदान किया।जानकारी अनुसार खजौली प्रमुख एवं उप प्रमुख पर लगे अविश्वास पर प्रखंड कार्यालय खजौली के सभाकक्ष में शुक्रवार को चर्चा पश्चात हुए मत विभाजन में प्रखंड के कुल 18 में से 14 पंचायत समिति सदस्यों ने हिस्सा लिया। प्रमुख पद को लेकर हुए मत विभाजन में उपस्थित सभी 14 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के विरुद्ध मतदान किया। वहीं उप प्रमुख पद को लेकर हुए मत विभाजन में उपस्थित 14 पंचायत समिति सदस्यों में से 12 ने अविश्वास प्रस्ताव के विरुद्ध तथा एक ने अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया। जबकि एक सदस्य का मत खारिज घोषित किया गया। प्रखंड के चार पंसस आज की बैठक से अनुपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि प्रखंड के सात पंचायत समिति सदस्यों ने करीब दस दिन पूर्व प्रमुख एवं उप प्रमुख के विरुद्ध आविश्वास व्यक्त करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी पंस खजौली सह बीडीओ को एक आवेदन दिया था। जिस आलोक में आज पूर्व निर्धारित समयानुसार परिचर्चा पश्चात मत विभाजन करवाई गई। वहीं अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने पर प्रमुख एवं उप प्रमुख ने उपस्थित पंस सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अनुमंडल पीजीआरओ मनीष कुमार, बीडीओ लवली कुमारी, बीपीआरओ हेम नारायण महतो उपस्थित थे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है। आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में 'बचपन मनाओ-बढ़ते जाओ' कार्यक्रम सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फोन में दबाएं नंबर 3.

नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है, जो पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा निकाली गई अपरेंटिस के रिक्त पदों पर कार्य करने के लिए इच्छुक हैं. अपरेंटिस के पदों पर कुल 1154 रिक्तियां निकाली गई हैं। इन पदों पर वेतन मान नियमानुसार दिया जायगा। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिष्ठान अंकों के साथ दसवीं एवं आई टी आई पास किया हो। साथ ही आवेदन कर्ता की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए । इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के लिए 100 रूपये तथा अन्य वर्ग के लोगों महिलाओं एवं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बिल्कुल निःशुल्क है। इच्छुक उम्मीदवार को अपना आवेदन ऑनलाइन भरना होगा । आवेदनकर्ताओं का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जायगा । अधिक जानकारी के लिए आवेदन कर्ता इस वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं, वेबसाइट है www.ecr.indianrailways.gov.in । याद रखिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14-02-2025 है। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.