नेपाली शराब बरामद हुई सुनिए उदय नारायण सिंह को

मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।जिलाधिकारी ने एजेंडावार सभी विषयों पर विस्तृत समीक्षा कर उपस्थित अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियो को खाद्यान्न वितरण प्रक्रिया का पूरी पारदर्शिता के साथ पर्यवेक्षण करते हुए खाद्यान्न वितरण की गति में तेजी लाने का निर्देश। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभुकों को पूरी पारदर्शिता एवं सहजता के साथ ससमय खाद्यान्न उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता में रखे। वैसे राशन कार्ड जिसके विरुद्ध खाद्यान्न का उठाव नहीं हो रहा हो, उन सभी को चिन्हित कर पॉश मशीन से नाम विलोपन करने हेतु नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करें। ।उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अपात्र लाभुकों के नाम राशन कार्ड से हटाए जाएं। जिलाधिकारी ने सभी एसडीओ को निर्देश दिया कि शीघ्र ही निर्गत नोटिश के आलोक में शतप्रतिशत राशनकार्ड को रद्द करवाना सुनिश्चित करे। समीक्षा के क्रम में जयनगर अनुमंडल का प्रदर्शन शत प्रतिशत पाया गया । उन्होंने राशन दुकानों का नियमित रूप निरीक्षण करने का निर्देश देते हुए कहा कि निरीक्षण का सकरात्मक परिणाम भी नजर आनी चाहिए। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त विशाल राज, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ,, डीपीआरओ परिमल कुमार, सभी अनुमंडल पदाधिकारी व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे।

Transcript Unavailable.

हरलाखी भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पिपरौन कैम्प के एसएसबी जवानों ने इंडो नेपाल बॉर्डर पर एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला की पहचान उज्बेकिस्तान निवासी मुखब्बत मुरोडोवा के रूप में किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी अमर सिंह अन्य एसएसबी जवानों के साथ इंडो नेपाल बॉर्डर स्थित पिपरौन कस्टम चेक पोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात थे. इसी क्रम में वह विदेशी महिला भारत से नेपाल की ओर जाते दिखाई दिया. चूंकि वह महिला देखने से भारतीय नहीं लग रही थी. जिससे एसएसबी ने शक के आधार पर उक्त महिला को रोककर पूछताछ की. पूछताछ के क्रम में महिला ने अपने मोबाइल में पासपोर्ट दिखाया, लेकिन इसी क्रम में एसएसबी ने उसके मोबाइल में एक अन्य पासपोर्ट भी देख लिया. दरअसल दोनों पासपोर्ट एक ही नाम का था. लेकिन पासपोर्ट नंबर व वैधता अलग अलग था. वहीं उक्त महिला ने अपना वीजा दिखाने से भी असमर्थ रही. इस बाबत 48वीं वाहिनी जयनगर कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने बताया कि उक्त विदेशी महिला के पास से दो अलग अलग संदिग्ध पासपोर्ट पाया गया है. वहीं वह महिला वीजा दिखाने में भी असमर्थ रही. जिसको लेकर उक्त विदेशी महिला को अग्रिम कार्रवाई हेतू हरलाखी थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है. इस बाबत थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि एसएसबी से सुपुर्द उक्त विदेशी महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक में दिए कई निर्देश। ---------------------------खाद्यान्न वितरण प्रक्रिया का पूरी पारदर्शिता के साथ पर्यवेक्षण करते हुए खाद्यान्न वितरण की गति में लाये तेजी। -------------लाभुकों को पूरी पारदर्शिता एवं सहजता के साथ ससमय खाद्यान्न उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता।-जिलाधिकारी ----------------------------राशन कार्ड से वंचित पात्र श्रमिक परिवारों को एक अभियान चलाकर समय सीमा के अंदर राशन कार्ड निर्गत करना सुनिश्चित करे। -------अनुमंडल प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर अनुश्रवण,सतर्कता एवं निगरानी समिति की नियमित रूप से बैठक करने का दिया निर्देश।------------ शतप्रतिशत लाभुकों का आधार सीडिंग का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का दिया निर्देश।-----------------------सभी एसडीओ को निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध ससमय राशन दुकानों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन उपलब्ध करवाने का दिया निर्देश।----–-----------------डीएम ने राशन दुकानों का नियमित रूप निरीक्षण करने का निर्देश देते हुए कहा कि निरीक्षण का सकरात्मक परिणाम भी नजर आनी चाहिए।-- ----------------------------------------जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।जिलाधिकारी ने एजेंडावार सभी विषयों पर विस्तृत समीक्षा कर उपस्थित अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियो को निर्देश दिया कि खाद्यान्न वितरण प्रक्रिया का पूरी पारदर्शिता के साथ पर्यवेक्षण करते हुए खाद्यान्न वितरण की गति में तेजी लाएं ।उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभुकों को पूरी पारदर्शिता एवं सहजता के साथ ससमय खाद्यान्न उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता में रखे। जिलाधिकारी ने कहा कि अपने प्रखंड अंतर्गत वैसे राशन कार्ड जिसके विरुद्ध खाद्यान्न का उठाव नहीं हो रहा हो, उन सभी को चिन्हित कर पॉश मशीन से नाम विलोपन करने हेतु नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करें। ।उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अपात्र लाभुकों के नाम राशन कार्ड से हटाए जाएं। जिलाधिकारी ने सभी एसडीओ को निर्देश दिया कि शीघ्र ही निर्गत नोटिश के आलोक में शतप्रतिशत राशनकार्ड को रद्द करवाना सुनिश्चित करे। समीक्षा के क्रम में जयनगर अनुमंडल का प्रदर्शन शत प्रतिशत पाया गया । कुल लाभार्थियों के विरुद्ध आधार सीडिंग से संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि सबसे अधिक मामले जयनगर एवं फुलपरास अनुमंडल में लंबित है,वही बेनीपट्टी एवं सदर अनुमंडल का अपेक्षाकृत अच्छा प्रदर्शन पाया गया। जिलाधिकारी ने शतप्रतिशत लाभुकों का आधार सीडिंग का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अनुमंडल प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर अनुश्रवण सतर्कता एवं निगरानी समिति की नियमित रूप से बैठक करें। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि मधवापुर,मधेपुर एवं बेनीपट्टी प्रखंड द्वारा सबसे कम बैठक आयोजित की गई है वही हरलाखी,राजनगत एवं बाबूबरही प्रखंड द्वारा बैठक का प्रदर्शन अच्छा पाया गया। उन्होंने राशन दुकानों का नियमित रूप निरीक्षण करने का निर्देश देते हुए कहा कि निरीक्षण का सकरात्मक परिणाम भी नजर आनी चाहिए। उन्होंने कहा सभी पदाधिकारी हरहाल में निर्धारित की गई संख्या में राशन दुकानों का निरीक्षण करेंगे। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि बाबूबरही,बेनीपट्टी,हरलाखी, बिस्फी,जयनगर एवं बासोपट्टी के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध काफी कम निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अनुमंडल पदाधिकारीयो को निर्देश दिया कि वह भी अपने निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध ससमय राशन दुकानों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि साप्ताहिक जांच के क्रम में पंचायतों में पहुंचकर जन वितरण दुकानों द्वारा राशन वितरण का ग्रामीणों से फीडबैक भी ले।प्रवासी मजदूर के राशन कार्ड निर्माण से संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि राशन कार्ड से वंचित पात्रता धारी श्रमिक परिवारों को एक अभियान चलाकर समय सीमा के अंदर राशन कार्ड निर्गत करना सुनिश्चित करे। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने माह अगस्त 2023 का खाद्यान्न उठाव एवं वितरण, ऑफलाइन राशन कार्ड, राशन कार्ड टाइमलाइन प्रतिवेदन (आरटीपीएस), ऑनलाइन राशन कार्ड, आधार सीडिंग से संबंधित प्रतिवेदन, अपात्र लाभुकों से संबंधित राशन कार्ड का प्रतिवेदन, प्रवासी मजदूर से संबंधित प्रतिवेदन, किए गए निरीक्षण कार्य से संबंधित प्रतिवेदन, अनुश्रवण/ सतर्कता/ निगरानी समिति की बैठक से संबंधित प्रतिवेदन, आपूर्ति कार्यालय से संबंधित न्यायालयवाद, विभिन्न जनता दरबार से संबंधित प्रतिवेदन, सीपीग्राम/ मानवाधिकार/ लोक सूचना/ लोक शिकायत/ लोकायुक्त से संबंधित प्रतिवेदन एवं सेवांत लाभ से संबधित विषयो पर समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त विशाल राज, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ,, डीपीआरओ परिमल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर अश्वनी कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर वीरेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपट्टी मनीषा, अनुमंडल पदाधिकारी झंझारपुर, कुमार गौरव , अनुमंडल पदाधिकारी फुलपरास अभिषेक कुमार, एसडीसी बालेन्दु पांडेय,अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी निधि राज,जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम पंकज कुमार श्रीवास्तव सहित जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे।

मधुबनी जिले के बासोपट्टी के सुंदरपुर में बड़ी ही धूमधाम से गणेश पूजा मनाया जा रहा है इस मेला में संस्कृति कर का भी आयोजन किया गया है

कलुआही चक में प्रधानमंत्री महिला स्वास्थ्य योजना कार्यक्रम अंतर्गत 67 गर्भवती महिलाओं के हुए स्वास्थ्य की जांच जानकारी देते हुए डॉक्टर अमित कुमार ने बताया है कि आज प्रधानमंत्री महिला स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सीएचसी प्रभारी डॉक्टर सुधाकर मिश्रा के नेतृत्व में आज 67 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई

मौसम की जानकारी लेने के लिए सुना काजल कुमारी की रिपोर्ट

इंटर एग्जाम की जानकारी सुनिए अंशु कुमारी की रिपोर्ट

इंटर रजिस्ट्रेशन 2023 24 की आखिरी तारीख 22 9 23