9 तो 12 मासिक परीक्षा का आयोजन स्कूलों में 25/9 से शुरू होगा
जिले में बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जिलाधिकारी ने किया समीक्षा।----- लक्ष्य के विरुद्ध काफी कम आंगनबाड़ी केदो का निरीक्षण करने वाली 14 एलएस का वेतन स्थगन के साथ स्पष्टीकरण।---------------- खजौली, पंडोल एवं फुलपरास बाल विकास परियोजना का पोषण ट्रैक्टर में निम्न प्रदर्शन-----------------------पोषाहार का वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ ससमय करने का दिया निर्देश।------ कन्या उत्थान योजना में जयनगर, लौकहा,लखनोर,घोघरडीहा और खुटौना का लक्ष्य के विरुद्ध काफी खराब प्रदर्शन।----------------------आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का प्रत्येक माह ऊंचाई और वजन लेकर पंजी में संधारित करने का दिया निर्देश। ---------------------- -------------------------------------- *जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिले में बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं* *की* *समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई।* पोषाहार वितरण की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि पोषाहार का वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ ससमय करें और इससे संबंधित डेटा को तत्पर होकर पोर्टल पर अपलोड करें। समीक्षा के क्रम में खजौली, पंडोल एवं फुलपरास बाल विकास परियोजना का पोषण ट्रैक्टर में निम्न प्रदर्शन पाया गया। आंगनबाड़ी निरक्षण की समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि कई एलएस द्वारा लक्ष्य के विरुद्ध काफी कम संख्या में आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया है।जिलाधिकारी ने लक्ष्य के विरुद्ध काफी कम आंगनबाड़ी केदो का निरीक्षण करने वाली 14 एलएस का वेतन स्थगन के साथ उन्हें स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि हर हाल में निर्धारित संख्या में पूरी गभीरता के साथ ससमय निरीक्षण करना सुनिश्चित करे।उन्होंने निर्देश दिया कि सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर टैग किए गए बच्चों का प्रत्येक माह ऊंचाई और वजन लेकर पंजी में संधारित किया जाए। इसके लिए संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अपने अधीनस्थ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से इसका अनुपालन सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों पर अनिवार्य रूप से पेयजल एवं शौचालय की सुविधा एवं उसे क्रियाशील बनाए रखने को लेकर भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पोषण ट्रेकर पर सभी संबंधित आंकड़ों को समय से अपलोड करने पर जोर देते हुए कहा कि सभी महिला पर्यवेक्षक भ्रमणशील रह कर आंगनवाड़ी केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखें। उन्होंने लापरवाही बरतने पर महिला पर्यवेक्षकों के मानदेय कटौती की बात भी कही।समीक्षा के क्रम में खजौली, पंडोल एवं फुलपरास बाल विकास परियोजना का पोषण ट्रैक्टर में निम्न प्रदर्शन पाया गया। जिलाधिकारी ने पोषाहार का वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ ससमय करने का निर्देश दिया। कन्या उत्थान योजना की समीक्षा के क्रम में में जयनगर, लौकहा,लखनोर,घोघरडीहा और खुटौना का लक्ष्य के विरुद्ध काफी खराब प्रदर्शन पाया गया।। उक्त बैठक में सिविल सर्जन,डीपीआरओ परिमल कुमार, डीपीओ आईसीडीएस सहित जिले के सभी प्रखंडों की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मौजूद थी
बासोपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिक लड़की की अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। लड़की की पिता ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे शौच के लिए दरवाजे से बाहर गए तो महिनाथपुर गाँव के कुछ अज्ञात मनचले के द्वारा मेरी पुत्री को अपहरण कर लिया गया गाँव में खोजबीन के क्रम में पता चला कि सौरभ झा और अन्य लोग जो महिनाथपुर गाँव का ही है सभी ने मेरी पुत्री को अपहरण कर लिया है
मधुबनी जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने समाहरणालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में 155 मामले की सुनवाई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गणेश पूजा के विसर्जन पर समय काजल कुमारी की रिपोर्ट
प्रखंड क्षेत्र के सिसौनी गांव में तीन दिवसीय राधाष्टमी पूजनोत्सव को लेकर 109 कुमारी कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जो कि मिडिल स्कूल सिसौनी होते हुए पुरे गांव का परिभ्रमण करते हुए गांव के ही ब्रहमबाबा स्थान स्थित सिंगराही तालाब से पवित्र जल लेकर पूजा स्थल पर आचार्यों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पुजा पंडाल में कलश स्थापित किया गया। पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि राधाष्टमी पुजा का आयोजन 32 वर्षो से किया जा रहा है। इस मेले में झूला, मिठाइयों की दुकान और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। यहां पर अगल बगल के सभी गांवों से श्रद्धालुओ का आना जाना लगा रहता है। मौके पर अनिल कुमार, रामजी मंडल, रतन, शंकर महतो, लक्ष्मण साह एवम अन्य गणमान्य व्यक्ति सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे
Transcript Unavailable.
जिले के बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र में बीती राज से हो रही बारिश के कारण ग्रामीण सड़क कीचड़ युक्त हो गई है कीचड़ से पट्टी सड़क से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सड़क पर फिसलने के कारण कई लोग जख्मी भी हो गए सड़कों को देखकर विकास की पोल खुल रही है जनप्रतिनिधि के द्वारा किए गए दावे भी पानी पानी हो रहा है
बारिश क्या लाभ और क्या हानि है अंशु कुमारी की रिपोर्ट
मौसम की जानकारी के लिए सुनिए अंशु कुमारी की रिपोर्ट
